श्रीलंका में उत्साह के साथ मनाया गया ड्रैगन बोट फेस्टिवल
बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। 2026 ड्रैगन बोट सांस्कृतिक महोत्सव और चीन-श्रीलंका मैत्री कप ड्रैगन बोट दौड़ का आयोजन रविवार को कोलंबो में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। यह कार्यक्रम कोलंबो पोर्ट सिटी बीच स्क्वायर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचे।
समुद्र किनारे सजी रंग-बिरंगी ड्रैगन बोट, चीनी संस्कृति की झलक और प्रतियोगिता के लिए तैयार टीमों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। आयोजन स्थल पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें चीन की 4 टीमें भी शामिल थीं। भाग लेने वालों में श्रीलंका के प्रमुख विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी, श्रीलंकाई सेना के जल क्रीड़ा विशेषज्ञ, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि, चीनी संस्थानों और प्रवासी संगठनों के सदस्य तथा खेल क्लबों के प्रतिभागी शामिल रहे।
श्रीलंका में चीनी राजदूत छी चनहोंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रैगन बोट दौड़ चीन की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है, जो एकजुटता, सहयोग और दृढ़ता का प्रतीक मानी जाती है।
वहीं, श्रीलंका के युवा मामले और खेल मंत्री सुनील कुमार गमागे ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Jun 2026 9:18 PM IST











