सेंसेक्स 446 अंक उछलकर बंद, बैंक निफ्टी ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,632.68 और निफ्टी 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 पर था।
दोनों मुख्य सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बंद हुए हैं। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है, जो कि सितंबर 2024 में बना था।
दिन के दौरान निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 59,440.10 बनाया। हालांकि, यह 131.65 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,347.70 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी और एलएंडटी गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एमएंडएम, भारती एयरटेल और बीईएल लूजर्स थे।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14.50 अंक की तेजी के साथ 60,963.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 8.70 अंक की गिरावट के साथ 18,067.25 पर था।
बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील होने की संभावना के चलते बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर टेक कंपनियों की ओर से मजबूत नतीजों के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों का रुझान मजबूत बना हुआ है।
जानकारों ने आगे कहा कि छोटी अवधि में बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। आने वाले समय में भारत और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े बाजार के लिए अहम होंगे।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Nov 2025 4:08 PM IST












