सुर्खियों से दूर, लेकिन प्रदर्शन और रिकॉर्ड दमदार, आईपीएल का 'छुपा रुस्तम' गेंदबाज

सुर्खियों से दूर, लेकिन प्रदर्शन और रिकॉर्ड दमदार, आईपीएल का छुपा रुस्तम गेंदबाज
140 मुकाबलों में 149 विकेट। आईपीएल में दो बार एक ही मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा। एक मैच में 'पंजा' (5 विकेट) खोलने का रिकॉर्ड। विराट कोहली का सर्वाधिक बार आईपीएल में विकेट चटकाने का रिकॉर्ड और रोहित शर्मा को इस लीग में छह बार पवेलियन भेजने का कारनामा। ये आंकड़े उस गेंदबाज के हैं, जो सुर्खियों में तो कम रहते हैं, लेकिन आईपीएल के हर सीजन में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ते हैं। नाम है संदीप शर्मा।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। 140 मुकाबलों में 149 विकेट। आईपीएल में दो बार एक ही मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा। एक मैच में 'पंजा' (5 विकेट) खोलने का रिकॉर्ड। विराट कोहली का सर्वाधिक बार आईपीएल में विकेट चटकाने का रिकॉर्ड और रोहित शर्मा को इस लीग में छह बार पवेलियन भेजने का कारनामा। ये आंकड़े उस गेंदबाज के हैं, जो सुर्खियों में तो कम रहते हैं, लेकिन आईपीएल के हर सीजन में अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ते हैं। नाम है संदीप शर्मा।

संदीप शर्मा को आईपीएल का छुपा रुस्तम गेंदबाज माना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में साल 2013 में डेब्यू करने वाले संदीप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं। आईपीएल के दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट चटकाना उनके लिए मानो बाएं हाथ का खेल है। आईपीएल इतिहास में अगर किसी गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट किया है, तो वह संदीप ही हैं। संदीप कोहली को 7 बार पवेलियन भेज चुके हैं।

वहीं, रोहित शर्मा को वह 6 बार इस टी20 लीग में आउट कर चुके हैं। संदीप की गेंदबाजी के सामने रोहित 47 गेंदों में सिर्फ 38 रन ही बना सके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 80.85 का ही रहा है। सिर्फ रोहित-कोहली ही नहीं, बल्कि क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव भी संदीप के आगे बेबस नजर आते हैं। संदीप ने गेल का विकेट 4 बार लिया है, जबकि सूर्यकुमार को भी वह 4 बार पवेलियन भेज चुके हैं। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को भी संदीप 3-3 बार आउट कर चुके हैं।

साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में संदीप शर्मा ने एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बनाने दिए थे। संदीप के हाथों से निकली एक के बाद एक तीन यॉर्कर का जवाब धोनी तक के पास नहीं था। राजस्थान इस रोमांचक मुकाबले को 3 रनों से अपने नाम करने में सफल रही थी, और जीत के नायक संदीप रहे थे। भले ही संदीप को भारत के लिए सिर्फ 2 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला हो, लेकिन अपनी गेंदबाजी में विविधता और चतुराई के दम पर वह आईपीएल में हर सीजन अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में जरूर आ जाते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story