टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल, तीसरी आरोपी भी क्राइम ब्रांच की हिरासत में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल, तीसरी आरोपी भी क्राइम ब्रांच की हिरासत में
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और महिला को हिरासत में लिया है। इसके पहले इस गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और महिला को हिरासत में लिया है। इसके पहले इस गोलीकांड में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग मामले की जांच के दौरान एक महिला हिरासत में लिया है। उस महिला को एंटी एक्सटॉर्शन सेल में पूछताछ के लिए लाया गया है। हालांकि, इस महिला को लेकर अभी क्राइम ब्रांच ने खुलासा नहीं किया है कि इसका लिंक क्या है। वहीं, इससे पहले दिल्ली में राधा और बबीता को गिरफ्तार किया गया था।

मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस लगातार अलग-अलग राज्यों में अपने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर दबिश दे रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा और दिल्ली के बाद हरियाणा से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

गिरफ्तारी के एक्सटॉर्शन सेल तीनों आरोपियों को साथ लेकर मुंबई पहुंची है। उन तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों की पहचान समीर, जतिन और अंकित खटक के रूप में हुई है।

बताया गया कि समीर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहा था। वह अनिल पंडित और शूटर रेहान के बीच लिंक का काम करता था। समीर पर फंड और हथियार मुहैया कराने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। अनिल पंडित नाम का शख्स गैंग की तरफ से पोस्ट कर रहा था। फिलहाल, गिरफ्तार तीन में से दो आरोपियों की बाकी भूमिका की जांच की जा रही है।

साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 10 हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इसके अलावा, तीसरी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story