टीवी पर मचेगा 'थामा' का असली धमाल, इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

टीवी पर मचेगा थामा का असली धमाल, इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों के दिल के करीब रहा है। 'स्त्री' से शुरू हुए मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसी क्रम को जारी रखते हुए मेकर्स ने फिल्म को टेलीविजन पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों के दिल के करीब रहा है। 'स्त्री' से शुरू हुए मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसी क्रम को जारी रखते हुए मेकर्स ने फिल्म को टेलीविजन पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

मैडॉक ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम के जरिए 'थामा' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म का एक क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "रोमांस में ट्विस्ट, डर में कॉमेडी। बस 3 दिन में रात होगी थोड़ी स्पूकी। टीवी पर पहली बार 'थामा'। 3 दिन बाद 21 मार्च को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर।"

बता दें कि यह मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई का आंकड़ा पार किया था। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म में कई कैमियो रोल भी देखने को मिले थे, जिनमें सत्यराज, वरुण धवन, अभिषेक बनर्जी, नोरा फतेही, और भी कलाकार नजर आए थे।

फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म एक काल्पनिक दुनिया में सेट की गई है और इसमें वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' के साथ एक क्रॉसओवर भी देखने को मिलता है। 'थामा' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जो कि पहले 'स्त्री', 'भेड़िया', और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों को पेश कर चुका है।

'थामा' मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की 2025 में रिलीज हुई एक चर्चित फिल्म है, जो बेताल की लोककथाओं पर आधारित है। यह एक अनूठी प्रेम कहानी है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, फिल्म ने आखिरी में इसको आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

फिल्म की कहानी आलोक नाम के जर्नलिस्ट के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया था। आलोक को एक ट्रिप के दौरान ताड़का (रश्मिका मंदाना) नाम की एक रहस्यमयी महिला से प्यार हो जाता है, जो अमर बेतालों की प्रजाति से है। कहानी में रोमांच तब आता है जब एक खतरनाक बेताल (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) फिर से सामने आता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story