उज्जैन में 17 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

उज्जैन में 17 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’
इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन शामिल होंगे।

भोपाल, 16 सितंबर (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर में अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर पहुंचेंगे। उसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उज्जैन पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। उसके बाद उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 2:52 PM IST

Tags

Next Story