यूपीआई चार्ज को लेकर सरकार के पास स्पष्ट आधार, सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट होगा प्रवीण खंडेलवाल

यूपीआई चार्ज को लेकर सरकार के पास स्पष्ट आधार, सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट होगा प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने यूपीआई चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस, चुनाव आयोग को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की टिप्पणी, कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक और एसआईआर व चुनावी मुद्दों पर प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक पर टिप्पणी की। उन्होंने विपक्ष की रणनीति और इंडिया ब्लॉक के बीच आपसी मतभेदों पर भी सवाल उठाए।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने यूपीआई चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस, चुनाव आयोग को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की टिप्पणी, कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक और एसआईआर व चुनावी मुद्दों पर प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक पर टिप्पणी की। उन्होंने विपक्ष की रणनीति और इंडिया ब्लॉक के बीच आपसी मतभेदों पर भी सवाल उठाए।

यूपीआई चार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र सरकार से जवाब मांगे जाने पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपीआई चार्ज लागू करने के पीछे स्पष्ट आधार रखा है। जिस तरह साइबर थ्रेट लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में पेमेंट इकोसिस्टम को मजबूत और सुरक्षित बनाना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है और उन्हें विश्वास है कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला जवाब सुप्रीम कोर्ट को संतुष्ट करेगा।

चुनाव आयोग को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की विपक्ष पर देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश के आरोप वाली टिप्पणी पर खंडेलवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से सत्ता से बाहर है और सत्ता में लौटने की बेचैनी के कारण लगातार नए मुद्दे तलाश रहा है। पिछले एक-दो साल के रिकॉर्ड को देखा जाए तो विपक्ष ने शायद ही किसी मुद्दे को विवाद में बदलने से छोड़ा हो।

उन्होंने विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से बेरोजगार बताते हुए आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य मुद्दों को विवाद बनाकर देश को भ्रमित रखना रह गया है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक विपक्ष की भूमिका के बजाय विपक्ष का रवैया बदल गया है और इसी वजह से उसकी विश्वसनीयता कम हुई है।

चुनाव आयोग विवाद को लेकर कांग्रेस द्वारा सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाए जाने पर खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस उन्हीं पुराने मुद्दों पर अपना नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। बैठक में भी पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता जो बातें कह रहे हैं, वही दोहराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ऐसी बैठकों का कोई औचित्य नहीं मानते, हालांकि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और पार्टी कोई भी बैठक कर सकती है।

एसआईआर व चुनावी मुद्दों पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की प्रस्तावित बैठक को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि पहले इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक होगी और फिर उन्हें इंडिया ब्लॉक की बैठक में दोहराया जाएगा। उन्होंने इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व और उसमें शामिल दलों के बीच तालमेल पर सवाल उठाते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों में सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते हैं। पंजाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sept 2026 7:13 PM IST

Tags

Next Story