चीन जिम्मेदारी से यूएन महासचिव के चुनाव में भाग लेगाः चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग, 28 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के चुनाव में चीन के रुख संबंधी एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि चीन संबंधित पक्षों के साथ जिम्मेदार रुख से महासचिव के चुनाव में भाग लेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि यूएन महासचिव का चुनाव यूएन सुधार व विकास और सदस्य देशों के प्रत्यक्ष हितों से संबंधित है। चीनी पक्ष यूएन चार्टर के नियमों के अनुसार चार्टर का पालन करने वाले, असाधारण दक्षता संपन्न, निष्पक्ष, ईमानदार और जवाबदेही रखने वाले नए महासचिव निर्वाचित करने का समर्थन करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Sept 2026 8:14 PM IST












