- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- भाजपा के सक्रिय योगदान से कांग्रेस...
एसआईआर प्रक्रिया: भाजपा के सक्रिय योगदान से कांग्रेस हताश, विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा - अब तक क्या सो रहे थे गुडधे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर विधानपरिषद सदस्य व भाजपा में महानगर प्रभारी डॉ.परिणय फुके ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया में सभी प्रमुख दलों से योगदान का आव्हान किया गया था। भाजपा ने सक्रिय योगदान दिया अब कांग्रेस हताश है। उन्होंने सवाल किया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान क्या कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडधे सो रहे थे। सोमवार को कांग्रेस के आंदोलन के जवाब में भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फुके ने कहा कि मतदाता सूचियों के शुद्धीकरण के लिए चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की थी। इसके लिए विधिवत आवेदन कर मतदाताओं के नाम जुड़वाने का अवसर दिया गया था। यह प्रक्रिया करीब चार महीने तक चली, लेकिन कांग्रेस ने अपने बीएलए नियुक्त नहीं किए। अब मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर कांग्रेस आरोप लगा रही है। फुके ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने का काम किया। भाजपा की इस सक्रियता के बाद कांग्रेस हताश होकर चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है।
प्रारूप सूची अंतिम नहीं होती
मतदाता सूची को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर फुके ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची अंतिम सूची नहीं होती है। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें नाम जुड़वाने का पूरा अवसर दिया गया है। स्थानीय निवासी होने के प्रमाण के साथ आवेदन करना एक निरंतर प्रक्रिया है। ईवीएम के मुद्दे पर भी फुके ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में ईवीएम की व्यवस्था कांग्रेस के शासनकाल में ही आई थी। जब कांग्रेस चुनाव जीत रही थी, तब उसे ईवीएम पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन चुनावी हार के बाद पार्टी ने ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।
फुके ने कांग्रेस नेताओं पर संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी के माध्यम से देश में वामपंथी विचारधारा का प्रभाव बढ़ाने और अराजकता पैदा करने का प्रयास किए जाने का आरोप भी उन्होंने लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, नगरसेवक श्रीकांत आगलावे, विष्णु चांगदे, रितेश गावंडे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Created On :   28 Sept 2026 8:36 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ










