महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विद्यापीठ: डॉ. मनाली क्षीरसागर ने माफसू कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार संभाला, समन्वय और सहयोग के साथ विकास का लक्ष्य

डॉ. मनाली क्षीरसागर ने माफसू कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार संभाला, समन्वय और सहयोग के साथ विकास का लक्ष्य
  • महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विद्यापीठ का अतिरिक्त प्रभार संभाला
  • डॉ. मनाली क्षीरसागर को माफसू कुलगुरु की अतिरिक्त जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर ने सोमवार, 28 सितंबर को महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विद्यापीठ (माफसू) के कुलगुरु पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। उन्होंने यह प्रभार माफसू के पूर्व कुलगुरु डॉ. नितीन पाटील से लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. क्षीरसागर ने विद्यापीठ के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज की जानकारी ली।

कुलगुरु कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नागपुर विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. विजय खंडाल और माफसू की कुलसचिव मोना ठाकुर उपस्थित थीं। इस अवसर पर माफसू के संचालक शिक्षा एवं पशुवैद्यकीय विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. शिरीष उपाध्ये, अनुसंधान संचालक डॉ. नितीन कुरकुरे, दुग्ध प्रौद्योगिकी शाखा के अधिष्ठाता डॉ. एम.आर. पाटील, अधिष्ठाता (निम्न शिक्षा) डॉ. भूषण रामटेके, उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. अजय गावंडे, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एन.सी. नंदेश्वर, वित्त एवं लेखा नियंत्रक मनीषा शेंडे, विद्यापीठ अभियंता प्रमोद तायडे, कुलगुरु के निजी सचिव डॉ. वकार खान और तकनीकी अधिकारी डॉ. अतुल ढोक उपस्थित थे।

माफसू के विकास पर जोर

डॉ. क्षीरसागर ने कहा कि समन्वय और सहयोग से माफसू को शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। विद्यार्थियों, किसानों और समाज की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए आवश्यक संसाधन, सुविधाएं और रणनीतिक निर्णय उपलब्ध कराए जाएंगे।

Created On :   28 Sept 2026 8:43 PM IST

Tags

Next Story