उत्तराखंड जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान सेवा शुरू

उत्तराखंड जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान सेवा शुरू
उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42-सीटर विमान सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा की शुरुआत की।

देहरादून, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42-सीटर विमान सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि 42-सीटर विमान सेवा शुरू हुई है। भगवान राम और मां दुर्गा से प्रार्थना करूंगा कि देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा बिना रुकावट चलती रहे। हम लोगों के वर्क कल्चर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमने यह ग्रहण किया है कि कोई भी कार्य अगर शुरू होता है, जब तक उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, वह बिना रुकावट चलता रहे।

उन्होंने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा के बाद यह शहर परस्पर एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। पहले इन शहरों के बीच की दूरी 14-15 घंटे थी। विमान सेवा के बाद यह सफर बहुत छोटा होगा और निश्चित रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अभूतपूर्व सहायता मिलेगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व रूप से हवाई अड्डों का निर्माण हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक ओर सिविल एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से छोटे शहरों में हवाई अड्डों के विकास के संबंध में वित्तीय सहायता दी जा रही है और उन्हें मजबूत किया जा रहा है, तो वहीं 2030 तक वैश्विक लॉजिस्टिक हब के रूप में कार्गो नीति भी लागू की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन पहले उड़ान योजना को विस्तार देते हुए 'उड़ान 2.0' को मंजूरी दी। ये सामान्य फैसला नहीं है। यह ऐतिहासिक फैसला है कि 'उड़ान योजना' अब लगातार दूसरे चरण में भी देशवासियों के लिए काम करेगी।

बता दें कि पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए अभी तक 19 सीटर विमान चलता था। छोटा जहाज होने के कारण लोगों को देहरादून के लिए सीटें नहीं मिल पाती थीं। हालांकि, 42 सीट विमान सेवा से यहां के लोगों को फायदा मिलेगा। पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच लगभग 5 हजार रुपए किराया बताया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 12:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story