वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ओमानी समकक्ष से फोन पर बातचीत की, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ओमानी समकक्ष से फोन पर बातचीत की, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी से फोन पर बातचीत की और इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षी व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी से फोन पर बातचीत की और इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षी व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री महामहिम अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी के साथ फोन पर बातचीत की।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस दौरान दोनों देशों के आपसी विकास के लिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने हेतु भारत-ओमान सीईपीए के तहत अवसरों का लाभ उठाने पर चर्चा की गई।"

भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) 18 दिसंबर 2025 को साइन हुआ था और दोनों देश इसे जल्द-जल्द लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इससे भारत के निर्यात विविधीकरण को मजबूती मिलेगी और आपूर्ति श्रृंखलाएं भी मजबूत होंगी।

2020 से ओमान में भारतीय निवेश तीन गुना से अधिक बढ़कर 5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें ग्रीन स्टील, ग्रीन अमोनिया, एल्युमीनियम निर्माण और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यह निवेश दीर्घकालिक ऑपरेटिंग बेस के रूप में ओमान में भारत के विश्वास को दर्शाते हैं।

दोनों देश सीईपीए को द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानते है।

पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने कई द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे हमारे किसानों, व्यापारियों और निर्यातकों को लाभ मिल रहा है।

भारत की ओर से निर्यात में विविधता लाने के लिए लगातार द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर फोकस किया जा रहा है। भारत ने फरवरी 2026 में अमेरिका और जुलाई 2025 में यूके से एफटीए किया था। वहीं, भारत ने यूएई, यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (ईएफटीए) में शामिल देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन से भी एफटीए किया है। वहीं, भारत का ऑस्ट्रेलिया से भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 April 2026 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story