वाराणसी के बिरयानी प्रकरण पर बोले इमरान मसूद, आखिर इतना बवाल क्यों ?

वाराणसी के बिरयानी प्रकरण पर बोले इमरान मसूद, आखिर इतना बवाल क्यों ?
वाराणसी में कुछ मुस्लिम युवकों की नाव पर इफ्तार पार्टी और बिरयानी के अवशेषों को गंगा नदी में फेंकने को लेकर विवाद गहरा गया। इस पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इसे लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा तूल देने की आवश्यकता ही नहीं है।

सहारनपुर, 19 मार्च (आईएएनएस)। वाराणसी में कुछ मुस्लिम युवकों की नाव पर इफ्तार पार्टी और बिरयानी के अवशेषों को गंगा नदी में फेंकने को लेकर विवाद गहरा गया। इस पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इसे लेकर इतना बवाल क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा तूल देने की आवश्यकता ही नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में गंगा नदी की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। सारा अपशिष्ट पदार्थ गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है, लेकिन मजाल हो कि अब तक सरकार ने इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाया हो। स्थिति ऐसी बन चुकी है कि अब तक सरकार ने इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया है, लेकिन उन युवकों जाकर वहां पर इफ्तारी क्या कर ली, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस गिरफ्तार करेगी ही, साथ में डंडे भी मारेगी, क्योंकि ये युवक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

इसके अलावा, कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने गंगा नदी में इफ्तारी करने वाले मुस्लिम युवकों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुझे तो यह समझ में नहीं आ रहा है कि ये लोग गंगा नदी में ही इफ्तारी करने क्यों गए? अगर आपको इफ्तारी ही करनी थी, तो कहीं और चले जाते या नहीं तो अपने घर पर ही इफ्तारी कर लेते। गंगा नदी के पास जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। वैसे भी ये लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों से नफरत करते हैं। उन्हें देखना नहीं चाहते हैं। इन लोगों का पूरा एजेंडा ही मुस्लिम समुदाय के विरोध में संचालित हो रहा है। ऐसी स्थिति में इन लोगों को गंगा नदी के पास जाकर इफ्तारी नहीं करनी चाहिए थी।

वहीं, उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि थरूर साहब आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप प्रधानमंत्री की ज्यादा तरफदारी नहीं करे। इससे आपको कुछ भी फायदा होने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री इजरायल दौरे के बाद युद्ध का सिलसिला शुरू हुआ। जिसका असर भारत पर भी पड़ा है। अब ऐसी स्थिति बन चुकी है कि देश की जनता कतारों में लग चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि ईरान युद्ध नहीं हारेगा। मैं यह बात पहले ही दिन से कहता हुआ आ रहा हूं कि ईरान युद्ध किसी भी कीमत नहीं हारने वाला है। इस बात को ईरान ने साबित भी कर दिखाया है। अब आप अमेरिका ही स्थिति देख लीजिए। वहां पर अंतर्कलह का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहां पर स्थिति ऐसी बन चुकी है कि इस्तीफों का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

उन्होंने कहा कि अब अगर किसी ने यह सोच ही लिया कि मुझे मरना है या मुझे मौत का कफल लेकर चलना है, तो ऐसी स्थिति में आप भला उसका क्या ही कर लेंगे। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि ट्रंप इजरायल नहीं आ रहे हैं। सिर्फ अमेरिका से ही लगतार बयानबाजी कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story