विदेशी कलाकारों ने सुनाई आरती 'ओम जय जगदीश', पीएम मोदी बोले 'ये एकता का प्रतीक'

विदेशी कलाकारों ने सुनाई आरती ओम जय जगदीश, पीएम मोदी बोले ये एकता का प्रतीक
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे में देसी-विदेशी कलाकारों ने भाव विभोर कर दिया। पीएम अनुपम प्रस्तुति से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने इसकी सराहना की।

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे में देसी-विदेशी कलाकारों ने भाव विभोर कर दिया। पीएम अनुपम प्रस्तुति से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने इसकी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए भावनाएं व्यक्त की। एक के बाद एक तीन पोस्ट्स में मनोहर प्रस्तुतियां दिखीं। उन्होंने लिखा, "ओस्लो में आज भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में ‘रिदम्स ऑफ इंडिया’ की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की। सत्त्रिया से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी से ओडिसी, कथक से मोहिनीयट्टम तक — हर नृत्य शैली अपने साथ वर्षों की साधना, अनुशासन और उत्कृष्टता की परंपरा लेकर चलती है।"

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "मुझे गर्व है कि हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत और सशक्त बनाए हुए है।"

भारत के प्रधानमंत्री के सामने छोटी बच्चियों ने भी शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने लिखा, "एक प्रमुख स्वागत समारोह के दौरान नाट्यालय डांस स्कूल के समूह ने भरतनाट्यम से जुड़ी ‘अलारिप्पु’ प्रस्तुति दी। यह टीम लगभग तीन दशकों से नॉर्वे में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने का कार्य कर रही है। ऐसे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।"

प्रधानमंत्री के स्वागत में जुगलबंदी की भी मनोहर प्रस्तुति हुई। देसी विदेशी कलाकारों की मंडली आरती ओम जय जगदीश गाती दिखी। पीएम ने लिखा, "'साथ साथ’ की प्रस्तुति संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकता का सुंदर प्रतीक रही। भारतीय और पाश्चात्य शास्त्रीय परंपराओं के इस मधुर संगम के लिए बैराट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का आभार।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो पहुंचे। हवाई अड्डे पर स्टोरे ने भी उनका पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। भारत और नॉर्वे के संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत की गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 5:37 PM IST

Tags

Next Story