विनीत कुमार सिंह के फैन बने मनोज बाजपेयी, 'हैलो बच्चों' के लिए की तारीफ

विनीत कुमार सिंह के फैन बने मनोज बाजपेयी, हैलो बच्चों के लिए की तारीफ
मनोरंजन जगत में अक्सर स्टार्स एक-दूसरे के काम की तारीफ कर प्रोत्साहन देते हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को देखने को मिला, जब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' में उनके शानदार अभिनय की तारीफ की।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अक्सर स्टार्स एक-दूसरे के काम की तारीफ कर प्रोत्साहन देते हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को देखने को मिला, जब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' में उनके शानदार अभिनय की तारीफ की।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर 'हैलो बच्चों' का एक क्लिप पोस्ट किया। अभिनेता ने तारीफ करते हुए लिखा, "विनीत कुमार और 'हैलो बच्चों' की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह एक प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। इस शो को दर्शकों का लगातार प्यार मिलता रहे, यही मेरी कामना है।"

6 मार्च को रिलीज हुई सीरीज 'हैलो बच्चों' के ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद दर्शकों से भी जमकर सराहना मिल रही है। पांच एपिसोड वाली यह वेब सीरीज 'द वायरल फीवर' की ओर से बनाई गई है। सीरीज मशहूर एडटेक 'फिजिक्सवाला' के संस्थापक अलख पांडे के संघर्ष और सफलता की सच्ची कहानी पर आधारित है।

सीरीज में अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा, सीरीज में विक्रम कोचर और गिरिजा ओक गोडबोले भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह सीरीज अलख पांडे (विनीत कुमार सिंह) और उनके साथी प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के 'फिजिक्सवाला' के निर्माण, वित्तीय चुनौतियों और छात्रों को सस्ती कोचिंग उपलब्ध कराने के संघर्ष को दिखाती है।

वहीं, सीरीज का नाम 'हैलो बच्चों' इसलिए रखा गया है क्योंकि जब अलख पांडे अपनी क्लास शुरू करते हैं, तो वे इंट्रो में 'हैलो बच्चों' ही बोलते हैं।

इस सीरीज के जरिए निर्देशक ने उन बच्चों के संघर्ष को भी उजागर किया है, जो महंगी कोचिंग के चलते अपने सपनों को पूरा करने से पीछे हट जाया करते थे।

सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रयागराज में रहने वाला एक साधारण टीचर ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए लाखों बच्चों तक मुफ्त और क्वालिटी पढ़ाई पहुंचाता है। इस सीरीज में संघर्ष, सपने, परिवार और शिक्षा की अहमियत को भावुक तरीके से दिखाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 2:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story