विराट कोहली ने गेल को बताया रोहित से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज

विराट कोहली ने गेल को बताया रोहित से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज
विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को बताया है। कोहली ने रोहित शर्मा के ऊपर गेल को तरजीह दी है। गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से कोहली के साथ खेल चुके हैं।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को बताया है। कोहली ने रोहित शर्मा के ऊपर गेल को तरजीह दी है। गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से कोहली के साथ खेल चुके हैं।

रविवार को आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली मजेदार गेम का हिस्सा बने। विराट को अलग-अलग टी20 ओपनर्स में से बेहतर खिलाड़ी चुनना था। उन्होंने शुरुआत में सुनील नरेन और एडम गिलक्रिस्ट में से पूर्व कंगारू विकेटकीपर-बल्लेबाज को चुना। इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड में से विराट ने हेड को बेहतर टी20 ओपनर बताया। गेम के अंतिम पड़ाव में कोहली से रोहित शर्मा और क्रिस गेल में से किसी एक बल्लेबाज को चुनने को कहा गया। थोड़ी देर सोचने के बाद विराट ने गेल को रोहित से बेहतर टी20 सलामी बल्लेबाज बताया।

वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर गेल के नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। गेल ने टी20 फॉर्मेट में खेली 455 पारियों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14,562 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में खेली 75 पारियों में गेल ने 1899 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी गेल का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले 142 मुकाबलों में 4,965 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं, रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 140 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4,231 रन बनाए हैं। रोहित ने इस फॉर्मेट में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में खेले 272 मुकाबलों में रोहित ने 132 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7046 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं।

आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। विराट कोहली से आरसीबी को इस सीजन भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विराट का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा था, और उन्होंने 15 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 657 रन बनाए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story