'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' का 65वां संस्करण 5000 से अधिक स्थानों पर हुआ आयोजित

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 65वां संस्करण 5000 से अधिक स्थानों पर हुआ आयोजित
'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' का 65वां संस्करण पूरे देश में 5000 से ज्यादा जगहों पर उत्साह के साथ मनाया गया। 300 से ज्यादा 'फिट इंडिया चैंपियंस', राजदूतों, और खास मेहमानों ने साइकिलिंग इवेंट की अगुवाई की। यह आयोजन ओडिशा के कोकराझार से लेकर पंजाब के बादल और दक्षिण में एलेप्पी तक फैली जगहों पर हुआ।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' का 65वां संस्करण पूरे देश में 5000 से ज्यादा जगहों पर उत्साह के साथ मनाया गया। 300 से ज्यादा 'फिट इंडिया चैंपियंस', राजदूतों, और खास मेहमानों ने साइकिलिंग इवेंट की अगुवाई की। यह आयोजन ओडिशा के कोकराझार से लेकर पंजाब के बादल और दक्षिण में एलेप्पी तक फैली जगहों पर हुआ।

पटना में बिहार की युवा खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने 'संडेज ऑन साइकिल' में हिस्सा लिया और खुद आगे बढ़कर मिसाल कायम की। असम सरकार की सहायक आयुक्त, एमएमए फाइटर, कराटे ब्लैक बेल्ट होल्डर और एक अनुभवी साइकिलिस्ट रीमा तृषा हलोई ने भी हिस्सा लिया। कुछ महीने पहले वह चोटिल हो गई थीं, लेकिन आज के 'संडेज ऑन साइकिल' में हिस्सा लेकर उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन में जोरदार वापसी की।

65वें संस्करण का मुख्य आयोजन नई दिल्ली में हुआ, जहां 10 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार की सुबह दिल्ली के कनॉट प्लेस को देखकर ऐसा लगा जैसे यहां कोई उत्सव हो रहा हो। 'फिट इंडिया' का मुख्य अभियान 'संडेज ऑन साइकिल' राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसके साथ ही 'राहगीरी डे' की भी वापसी हुई।

इस खास संस्करण में 3 साल की उम्र के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग भी हिस्सा लेते हुए नजर आए। यह सभी लोग कनॉट प्लेस के चारों ओर साइकिल चलाने से पहले रस्सी कूदने, जुम्बा, योगासन और कई मजेदार खेलों जैसी अलग-अलग फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए एक साथ आए।

इस हफ्ते का आयोजन उपभोक्ता अधिकारों को समर्पित था। इस मौके पर दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद और खास मेहमान मौजूद रहे। इनमें पूर्व आईएएफ पायलट और अब फिटनेस विशेषज्ञ बने कैप्टन अक्षय चोपड़ा, मास्टर ट्रेनर और जुम्बा प्रशिक्षक प्रतीक कुंडियाल, अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नीलम, 2024 अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता प्रिया मलिक और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के डीडीजी मयंक श्रीवास्तव शामिल थे।

आशीष सूद ने कहा कि राहगीरी डे और संडेज ऑन साइकिल जैसी पहल दिल्ली को ज्यादा स्वास्थ्य और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि पैदल चलने, साइकिल चलाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने से न सिर्फ सड़क सुरक्षा बेहतर होती है, बल्कि हवा का प्रदूषण भी कम होता है और लोगों में टिकाऊ यात्रा की आदत बनती है। सूद ने कहा कि साफ हवा सिर्फ चाहने से नहीं मिलेगी, इसके लिए सभी लोगों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इन अच्छी आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story