विश्व डेटा संगठन की चीन-आसियान शाखा स्थापित
बीजिंग, 18 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय डेटा ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, विश्व डेटा संगठन की चीन-आसियान डेटा सहयोग व्यावसायिक समिति 17 सितंबर को चीन के क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में स्थापित की गई।
विश्व डेटा संगठन दुनिया का पहला पेशेवर अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य डेटा विकास और डेटा शासन के अभ्यास को बढ़ावा देना है। इसका मुख्यालय पेइचिंग में है।
वहीं, नव स्थापित चीन-आसियान डेटा सहयोग व्यावसायिक समिति मुख्य रूप से आसियान देशों के साथ डेटा के सीमापार प्रवाह, बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता की समावेशी उपलब्धता, नियमों और मानकों के सह-निर्माण, सदस्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण तथा उद्योग समूहों के विकास जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
इसके जरिए डेटा की खाई को पाटने, डेटा के मूल्य को सामने लाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर चीनी राष्ट्रीय डेटा ब्यूरो ने कहा कि चीन वैश्विक डेटा शासन में सक्रिय रूप से भाग लेगा। साथ ही, वह विश्व डेटा संगठन को वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के सदस्यों की पेशेवर विशेषज्ञता का पूरा उपयोग करने तथा अलग-अलग क्षेत्रों में डेटा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सहयोग को व्यावहारिक रूप से बढ़ावा देने में समर्थन देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Sept 2026 7:33 PM IST












