वेब सीरीज 'सतरंगी' के ऐलान के साथ छलका अभिनेत्री महवश का दर्द, बयां की अपनी आपबीती

वेब सीरीज सतरंगी के ऐलान के साथ छलका अभिनेत्री महवश का दर्द, बयां की अपनी आपबीती
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुआ करती हैं। कुछ आते ही लोगों के दिलों में घर कर लेती हैं, जबकि कुछ के बारे में पता ही नहीं चल पाता। इस बीच अभिनेत्री महवश आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी' लेकर आ रही हैं।

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुआ करती हैं। कुछ आते ही लोगों के दिलों में घर कर लेती हैं, जबकि कुछ के बारे में पता ही नहीं चल पाता। इस बीच अभिनेत्री महवश आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी' लेकर आ रही हैं।

महवश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सीरीज से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इस पोस्ट में उन्होंने सीरीज की टीम और बीटीएस तस्वीरें शामिल की हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मैं अपनी आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी' के जी5 पर स्ट्रीम होने की घोषणा कर रही हूं। बस आप सभी का ढेर सारा प्यार और दुआएं चाहिए।"

महवश ने शूटिंग के दौरान कड़ी मेहनत और जिंदगी की उथल-पुथल का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "मैंने ऐसे कई दिन और रातें देखी हैं, जिन्हें याद करना भी नहीं चाहती। कई बार दिल खोलकर रोई, लेकिन हर पल कड़ी मेहनत की ताकि आज इस मुकाम तक पहुंच सकूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हर इंसान अपनी जिंदगी की परेशानियों से लड़कर आगे बढ़ रहा है। कोई कितना भी बता सकता है, लेकिन हर छोटी खुशी, हर नया प्रोजेक्ट और वो मौका जहां हम मम्मी-पापा को गर्व महसूस करा सकें, ये सब बहुत मायने रखता है।"

महवश ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "आप लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया, शायद इसलिए कि आपको मुझमें अपने जैसा कुछ दिखता है। इसके लिए दिल से धन्यवाद। ट्रोल्स क्या कहते हैं या मीम पेज क्या दिखाते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी सच्चाई और कहानी सिर्फ हमें पता है।"

उन्होंने पोस्ट के आखिरी में लिखा, "हम आगे बढ़ते रहेंगे और किसी को भी हमें रोकने नहीं देंगे। चलो टीम महवश, आगे बढ़ते हैं।"

इस सीरीज को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि महवश ने सीरीज के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि सीरीज को कब स्ट्रीम किया जाएगा।

महवश एक प्रसिद्ध भारतीय रेडियो जॉकी, यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और निर्माता हैं और सोशल मीडिया पर आरजे महवश के नाम से मशहूर हैं। इसी के साथ कुछ वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं और फिल्म 'सेक्शन 108' की निर्माता भी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2026 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story