मनोरंजन: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी की फोन चलाते हुए वीडियो की शेयर

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी की फोन चलाते हुए वीडियो की शेयर
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी की कई वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी को फोन के फ्रंट कैमरे से खेलते और खुद को रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है।

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी की कई वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी को फोन के फ्रंट कैमरे से खेलते और खुद को रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है।

प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता, निक जोनास से शादी की थी। जनवरी 2022 में जोड़े को सरोगेसी से अपना पहला बच्चा मिला।

'ऐतराज' फेम एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बच्ची की फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 90.6 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली एक्‍ट्रेस ने अपनी बेटी की कई वीडियो शेेेयर की है।

स्टोरीज में 'मैरी कॉम' अभिनेत्री ने छोटे वीडियो शेयर किए, जिसमें हम मालती को खुद को रिकॉर्ड करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में उनका सिर और चेहरे की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है।

4 फरवरी को निक ने एक सेल्फी शेयर की थी, जिसे मालती ने क्लिक किया था। फोटो में हम निक को काले रंग की हुडी पहने हुए देख सकते हैं। फोटो में मालती की आंखें दिख रही थीं।

प्रियंका पिछली बार 'लव अगेन' में नजर आईं। अब उनकी झोली में 'हेड्स ऑफ स्टेट' है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Feb 2024 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story