असम: 2-3 पार्टियों ने मुझे बुलाया है,कांग्रेस हाई कमान मेरे घर पर हैं-भूपेन कुमार बोरा

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने अपने इस्तीफे पर कहा मैंने कांग्रेस हाई कमान को इस्तीफा दिया है। अभी भी कांग्रेस हाई कमान मेरे घर पर हैं। मुख्यमंत्री ने पहले भी कई बार ऐसा भाजपा में शामिल होने की बात बोला है। 2-3 पार्टियों ने मुझे बुलाया है। कांग्रेस हाई कमान ने भी मेरे से बात की है।
रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा के इस्तीफे पर कहा भूपेन बोरा असम कांग्रेस के मजबूत नेता हैं। सभी विपक्षी दल बहुत से भाजपा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के सबसे बड़े नेता हमारे भूपेन बोरा हैं। भूपेन बोरा थोड़े असंतुष्ट हुए हैं कांग्रेस के नेता से, भूपेन बोरा को विपक्षी दलों से गठबंधन के लिए बातचीत करने को कहा गया था लेकिन बाद में एक और नेता को साथ में लगा दिया गया। ये बात उनके आत्मसम्मान को लग गई थी। इसलिए इस्तीफा दिया। हम बातचीत कर रहे हैं। गौरव गोगोई भी बात कर रह हैं। मैंने बात की है। CPI(M) के नेता भी आ रहे हैं।
अखिल गोगोई ने असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा के इस्तीफे पर कहा भूपेन बोरा कभी भाजपा में नहीं जाएंगे। भाजपा से जो झूठी खबर दे रहे हैं कि भूपेन बोरा भाजपा में जाएंगे लेकिन ये सच नहीं है। हमने कांग्रेस से कहा है कि भूपेन बोरा को सम्मान देकर अच्छा पद देकर रखना चाहिए। उन्हें गठबंधन की जिम्मदारी दे दीजिए।
Created On :   16 Feb 2026 3:29 PM IST












