Pappu Yadav News: NEET छात्रा की मौत पर बोले पप्पू यादव, साजिश के तहत बच्ची को मारा गया, SC तक ले जाऊंगा और दिलाऊंगा इंसाफ

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में के शंभू हॉस्टल में रहकर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने पटना पुलिस से जवाब तलब किया है। आयोग ने इस केस को लेकर पटना के सीनियर पुलिस सुप्रिंटेंडेंट (एसएसपी) को नोटिस भेजा है। इसी बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भा लगातार नीट छात्रा की मौत का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने सोमवार की रात सोशल मीडिया से एक चौंकाने वाला दावा किया है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर 2 नेताओं का नाम लिया और नीट मामले से जोड़ दिया।
निर्दलीय सांसद ने कहा, "बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी में कौन से ऐसे नेता हैं जिनका नाम संजय है… अंतिम नाम नहीं बोलूंगा, जिसका घर खगड़िया है। इनके ऑफिस में कौन-कौन जाता था, इनके सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच करिए। क्या उसमें मनीष रंजन जाते थे या नहीं? कौन है एक गुप्ता? जिसका अगला नाम नहीं बोलूंगा जैसे संजय के बाद का नाम नहीं बोला, वैसे ही गुप्ता के पहले का नाम नहीं बोलूंगा।"
साजिश के तहत छात्रा को मारा गया- पप्पू यादव
उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर कहा कि NEET छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं है। एक साजिश के तहत प्रभात मेमोरियल और कुछ प्रशासन के लोगों ने बच्ची को मारा है। यह केश मैं SC तक ले जाऊंगा और इंसाफ दिलाऊंगा। उन्होंने छात्रा को डॉ. ने नशे वाली सुई दी। पप्पू यादव ने कहा मेरे पास सबूत है। इसके साथ ही उन्होंने कई और भी आरोप लगाए हैं।
सीबीआई ने केस की जांच शुरू कर दी
गौरतलब है कि नीट छात्रा की मौत हुए इतने दिन हो गए हैं अभी तक मामला उलझा हुआ है। विशेष जांच दल (Special Investigation Team) को जिम्मा दिया गया था लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। छात्रा के घर वाले और पटना के लोगों का दिल जीतने के लिए सरकार ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) जांच कराने का फैसला लिया है। सीबीआई ने जांच शुरू भी कर दी है। ऐसे में अब देखना होगा कि CBI इस केस में आगे क्या करती है?
Created On :   17 Feb 2026 1:13 AM IST












