उत्तराखंड में विपक्ष का अभियान शुरू: BJP के खिलाफ कांग्रेस का मार्च, सुरक्षाबल तैनात, 90 दिनों तक नहीं थमेगी विरोधी लहर, क्या होंगे मुद्दे?

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष 90 दिन यानि तीन महीने तक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अभियान की शुरुआत सोमवार (16 फरवरी) से हो गई है। आज कांग्रेस ने देहरादून के परेड ग्राउंड से लोक भवन की ओर मार्च कर राज्य सरकार का घेराव किया। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। वहीं, स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिसबल की तैनाती हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की।
पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
प्रदर्शनकारियों को रोकने और हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षाबलों ने बैरिकेड़िंग की थी लेकिन भीड़ ने उसके ऊपर से कूद कर आगे निकले। इस दौरान लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
राज्य कांग्रेस ने इस घेराव को 90 दिनों के सरकार विरोधी अभियान की शुरुआत बताया है। अगले तीन महीनों में, पार्टी कई मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। इनमें कानून-व्यवस्था, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भू-माफिया गतिविधियों जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इसका मतलब यह कि आने वाले दिनों में और भी ज्यादा हंगामा देखने को मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि विपक्ष के अभियान का राज्य की बीजेपी सरकार पर क्या असर पड़ती है?
Created On :   16 Feb 2026 4:34 PM IST












