विधानसभा बजट सत्र 2026: आज पेश हुआ मध्य प्रदेश बजट 2026-27, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट को बताया जनता का बजट, जनता के लिए

आज पेश हुआ मध्य प्रदेश बजट 2026-27, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट को बताया जनता का बजट, जनता के लिए
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आज बजट पेश होगा। निश्चित रूप बजट जनता का बजट है, जनता के लिए बजट है और पूरी तरह से जनता को समर्पित बजट है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज मध्यप्रदेश विधानसभा में 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट पेश हुआ। आज पेश हुए मध्यप्रदेश के नए बजट में कक्षा 8वीं तक के छात्रों को मिड डे मील के साथ दूध भी दिया जाएगा। छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए एक हजार 800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जी-राम-जी योजना में 0 हजार 428 करोड़ रुपये और 11 हजार 277 जनजातीय गांवों के विकास के लिए 793 करोड़ रुपये खर्च के लिए आवंटित किए है। वित्त मंत्री के स्वास्थ्य पर बोलने पर विपक्षी विधायकों ने हंगामा कर दिया, विधानसभा अध्यक्ष ने बार-बार उन्हें शांत करने को कहा गया। हंगामे के बीच में वित्त मंत्री बजट पढ़ते रहें।

महिला सशक्तिकरण और मासिक आर्थिक सहायता को ध्यान में रखते हुए लाडली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए 13 हजार 851 करोड़ से अधिक का प्रावधान हैं। 3000 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख किसानों को सोलर पंप देने की बात बजट में की गई है। किसानों को सालाना 12000 रुपये मिलते रहेंगे।

चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण के मकसद से स्वास्थ्य विभाग को 23 हजार 747 करोड़ रुपये,जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास को 40 हजार 62 करोड़ रुपये, गरीबों के लिए पक्के मकानों का निर्माण के लिए पीएम आवास योजना के खाते में 6 हजार 850 करोड़ रुपये ,स्टेट की सड़क मरम्मत के लिए 12 हजार 690 करोड़ रुपये,

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। । बजट से पहले डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में आज बजट पेश होगा। निश्चित रूप बजट जनता का बजट है, जनता के लिए बजट है और पूरी तरह से जनता को समर्पित बजट है। विकसित भारत 2047 का जो PM मोदी का संकल्प है विकसित मध्य प्रदेश भी उसमें अपनी अहम भूमिका निभाकर पूरी तरह बजट को हम समर्पित करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश बजट 2026-27 से पहले कैबिनेट बैठक की।

Created On :   18 Feb 2026 9:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story