दिल्ली: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ स्टेट्स (राज्य सभा) के हर दो साल में होने वाले चुनावों की घोषणा की है। चुनाव की तारीख 16 मार्च 2026 है। वोटों की गिनती भी वोटिंग वाले दिन ही होगी। ये सभी 2 अप्रैल और 9 अप्रैल को रिटायर हो रहे है।
राज्यसभा की इन 37 सीटों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है। इन सीटों पर चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, चुनाव आयोग के आदेश में नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है। नामांकन की जांच 6 मार्च, जबकि 9 मार्च को नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव में मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से चार बजे तक होगा, इसी दिन पांच बजे से मतगणना की जाएगी। 20 मार्च चुनाव पूर्ण होने की अंतिम दिन है।
Created On :   18 Feb 2026 12:29 PM IST
Next Story












