तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: चुनाव से पहले गठबंधन की याद आई,कांग्रेस और DMK पुराने साथी- के.सी. वेणुगोपाल

चुनाव से पहले गठबंधन की याद आई,कांग्रेस और DMK पुराने साथी- के.सी. वेणुगोपाल
तमिलनाडु में कांग्रेस का गठबंधन ही सब कुछ है, अब देखना ये हैं ये विजय की टीवीके के साथ होता है या डीएमके के साथ। कांग्रेस नेता कई बार डीएमके की आलोचना कर चुके है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, चुनाव से पहले कांग्रेस गठबंधन की राह देख रही है। गठबंधन विचार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस और DMK पुराने साथी हैं। आम मुद्दों पर फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए गठबंधन करने की हमारी बड़ी परंपरा रही है। हम साथ काम करते हैं और हम साथ हैं। विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं। हम पार्टियों के बीच बातचीत की प्रक्रिया में हैं। गठबंधन पर एक साफ बातचीत होनी चाहिए, और हम उसका इंतज़ार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि दूसरी पार्टियां, DMK हमें बताएंगी कि बातचीत कब शुरू होगी। तमिलनाडु में कांग्रेस पांच दशकों से अधिक समय से सत्ता से बाहर है।

तमिलनाडु में कांग्रेस की स्थिति नाजुक है, इसे तमिलनाडु कांग्रेस के प्रवक्ता इनियान रॉबर्ट के बयान से समझ सकते है, उन्होंने अपने एक बयान में कहा हमारी दुश्मन डीएमके नहीं है। कांग्रेस की प्राथमिक दुश्मन बीजेपी है।

आपको बता दें कांग्रेस और विजय की टीवीके पार्टी के साथ संभावित गठबंधन की अटकलें भी खूब चर्चा में बनी हुई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने डीएमके की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की, पार्टी के भीतर भी असंतोष कई मौके पर देखा गया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि तमिलनाडु में कांग्रेस का गठबंधन ही सब कुछ है। अब देखना है कि ये टीवीके के साथ सही होता है, डीएमके के साथ।

Created On :   18 Feb 2026 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story