सदन में समर्थन के बाद बीजद और बीजेपी के गठबंधन पर लगा विराम

सदन में समर्थन के बाद बीजद और बीजेपी के गठबंधन पर लगा विराम
  • बीजद और बीजेपी के गठबंधन की खबर
  • 2000 से 2009 तक दोनों पार्टियां गठबंधन में रही
  • 2024 में लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव एक साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सदन के भीतर कई बिलों पर एनडीए सरकार का समर्थन करने वाली बीजद और बीजेपी के गठबंधन की खबरें तूल पकड़ती जा रही है। अब तक अटकलें लगाई जा रही थी कि अगले साल 2024 में होने वाले ओडिशा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकती है। आपको बता दें ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते है। इससे पहले 2000 से 2009 तक दोनों पार्टियां गठबंधन में भी रही हैं।

इन सब अटकलों को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खारिज कर दिया। यादव ने कहा कि ओडिशा में सत्ताधारी बीजद और बीजेपी के बीच आगामी चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा, मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऐलान किया है कि ओडिशा में बीजेपी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। यादव ने ये बयान पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए तब दिया जब विश्व हाथी दिवस के एक आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए वे ओडिशा आए थे। भूपेंद्र यादव ने कहा 2024 में ओडिशा में सरकार अपने दम पर बनाएंगे।

भूपेंद्र यादव के बयान से पहले आपको बता दें संसद में बीजद ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली सेवा विधेयक पर एनडीए सरकार का समर्थन किया था, बीजद के समर्थन पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा था। समर्थन के बाद दोनों पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं थीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच हुई बैठक से इन अटकलों को और हवा मिल गई थी।

Created On :   13 Aug 2023 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story