गुजरात दौरा: अरविंद केजरीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा - गुजरात में दोनों पार्टियों का प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता

अरविंद केजरीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा - गुजरात में दोनों पार्टियों का प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता
  • गुजरात की राजधानी अमहदाबाद पहुंचे अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
  • दोनों पार्टियों को बताया प्रेम-प्रमिका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। इसके अलावा केजीरवाल ने कांग्रेस को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रेमी प्रेमिका का रिश्ता है।

भाजपा और कांग्रेस पर केजरीवाल का तंज

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी का 30 सालों तक गुजरात में राज कैसे चला, क्योंकि कांग्रेस इनकी जेब में थी। बीजेपी को अहंकार हो गया कि गुजरात के लोग कहां जाएंगे, उनके पास तो विकल्प ही नहीं है। गुजरात वालों को वोट तो देना ही पड़ेगा। कमल का बटन दबाना ही पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस इनकी जेब में है। दोनों मिलकर करते हैं। 70 फीसदी ठेके इनकी पार्टी को मिलते हैं और 30 फीसदी ठेके उनकी पार्टी को मिलते हैं। दोनों के नेताओं ने अपनी-अपनी कंपनियां खोल रखी हैं।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कांग्रेस केवल और केवल बीजेपी की नौकरी करती है। केवल आम आदमी पार्टी है जो देश की सेवा करती है। जो गुजरात के लोगों की सेवा करती है। मैंने किसी से पूछा कि ये कांग्रेस और बीजेपी का रिश्ता क्या कहलाता है। क्या ये भाई-बहन का रिश्ता है या ये पति-पत्नी का रिश्ता है। न ये भाई बहन का रिश्ता है और न ये पति-पत्नी का रिश्ता है। ये प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता है जो छुप छुपकर मिलते हैं, चोरी-चोरी मिलते हैं। चोरी-चोरी सबकुछ करते हैं। ये प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता है, इनसे बचकर रहना, बहुत खतरनाक हैं।"

अब जनता बदलाव चाहती है - अरविंद केजरीवाल

इतना ही नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि अब जनता को बदलाव चाहिए। अब जनता के पास विकल्प है। बीते 30 सालों से जनता के पास विकल्प नहीं था। लेकिन अब उनके पास आम आदमी पार्टी का विकल्प है। ये विसावदर का उपचुनाव सेमीफाइनल था, 2027 की दस्तक थी। 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता राज करेगी और नेताओं का शासन खत्म होगा।

Created On :   2 July 2025 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story