Rajasthan Politics: 'सोनिया गांधी ने मुझसे कहा तो क्या मैं...', पूर्व CM अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष ना बनने पर बड़ा दावा

सोनिया गांधी ने मुझसे कहा तो क्या मैं..., पूर्व CM अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष ना बनने पर बड़ा दावा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गलहोत ने रविवार को बड़ा बयान दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गलहोत ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस हाईकमान उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहते थे। लेकिन, उनके खिलाफ साजिश होने की वजह से वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन पाए।

अशोक गहलोत ने खुद के खिलाफ साजिश होने का किया दावा

मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने कहा, "कौन कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहेगा। जब सोनिया गांधी ने मुझसे कहा तो क्या मैं मना करूंगा। मुझे लगता है कि मेरे साथ साजिश हुई है। मैं तो खुद कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था।"

पूर्व सीएम ने मानेसर कांड को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "ये लोग बार-बार मानेसर को लेकर के ये तंज कसते हैं हमारे पर, ये हमारे घर का मामला है। वो हम निपटते जाएंगे आपस के अंदर, चाहे सचिन पायलट हों, चाहें वो डोटासरा हों, चाहे वो टीकाराम जूली हों, चाहे वो सीपी जोशी हों, चाहे वो भंवर जितेंद्र सिंह हों, जो भी नेता हमारे हैं, नेता कई हैं हमारे तो, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष हमारे चंद्रभान भी हैं, डॉक्टर बीडी कल्ला भी हैं, जितने ही नेता हम हैं, आपस में हम बात कर लेंगे और कोई गलतफहमी दूर कर लेंगे।"

कांग्रेस को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, "सच्चाई, सच्चाई का विकल्प होता नहीं है, सच्चाई मैंने अपनी रख दी है सामने और आगे भी रख देंगे साथ में और बार-बार कहते हैं कि 25 सितंबर को क्या हुआ? हाईकमान के खिलाफ में रिवोल्ट कभी नहीं कर सकते, राजस्थान की कांग्रेस जो है इतिहास गवाह है, इंदिरा गांधी की कांग्रेस बनी थी 1 जनवरी 1978 को, तभी जो है इंदिरा जी सबसे पहले 1 जनवरी 78 को बनीं और 15 दिन बाद में सबसे पहले जयपुर आई थीं, हम लोग मौजूद थे, जेल गए हुए थे हम लोग। जेल आते-जाते थे हम लोग, इंदिरा जी के यहाx जेल गए थे, इतना विश्वास इंदिरा जी ने राजस्थान पे किया, सोनिया गांधी ने विश्वास किया, राहुल गांधी विश्वास कर रहे हैं, अभी देखा आपने पुष्कर में क्या-क्या हुआ। सब विश्वास राजस्थान की कांग्रेस पर हाईकमान का पहले था, आज भी है।"

Created On :   7 Jun 2026 8:44 PM IST

Tags

Next Story