Tamil Nadu Politics: के. अन्नामलाई के नए संगठन से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल, विजय की पार्टी TVK ने कसा तंज, कहा- जनता उत्साहित नहीं...

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ने के बाद अपना नया राजनीतिक संगठन “We The Leaders” शुरू किया है। उनके इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। संगठन लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इसकी लोकप्रियता को ज्यादा महत्व नहीं दिया।
यह भी पढ़े -अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए
अन्नामलाई के नए संगठन पर सियासी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु सरकार के मंत्री केजी अरुणराज ने अन्नामलाई के नए संगठन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी फिल्म की तरह है जिसे फिर से दिखाया जा रहा है। उनके अनुसार हर दोबारा दिखाई गई फिल्म को लोग पसंद नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि जनता इस पहल को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं है।
यह भी पढ़े -निर्दलीय चुनाव लड़े भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अब बीजेपी से बनेंगे MLC? पार्टी ने दिया टिकट, जेडीयू ने निशांत कुमार को मैदान में उतारा
इस्तीफे में क्या बोले अन्नामलाई?
अन्नामलाई ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर बीजेपी जॉइन की थी। उनका उद्देश्य तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाना था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के साथ उनके कई मुद्दों पर मतभेद थे, जिन्हें उन्होंने खुलकर रखा था।
बीजेपी से लेकर नए आंदोलन तक का सफर
पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई साल 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। कम उम्र में ही उन्हें तमिलनाडु बीजेपी की बड़ी जिम्मेदारी मिली। अब उन्होंने नई राजनीतिक राह चुनते हुए एक नए आंदोलन की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह कदम जनता के लिए नई सोच और नई राजनीति लेकर आएगा।
Created On :   7 Jun 2026 10:41 AM IST








