LPG कीमतों में बढ़ोतरी: महंगाई की मार, लोगों का जीना मुश्किल, सरकार कोई उपाय लेकर आए, शिवसेना UBT नेता ने बताया जुमलेबाज सरकार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। घरेलू सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना UBT आनंद दुबे ने कहा हम पहले दिन से कह रहे हैं कि सरकार दाम पर दाम बढ़ाती जाएगी, महंगाई बढ़ाती जाएगी और हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे। इसका असर सीधे तौर पर जनता पर पड़ रहा है। महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं, उन्होंने आगे कहा इन 14 वर्षों के बाद भी यदि महंगाई की मार खत्म नहीं हो रही है तो इससे अच्छा तो मनमोहन सिंह की सरकार थी जो कम से कम जुमलेबाजी तो नहीं करती थी।
शिवसेना नेता ने कहा हमारे पास विकल्प होने चाहिए, योजना होनी चाहिए, साधन और संसाधन होने चाहिए, जो सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इसका कितना असर पड़ेगा, हम चाहते हैं कि सरकार कोई उपाय लेकर आए।
यह भी पढ़े -भाजपा नेता बोले- वैश्विक चुनौतियों के कारण एलपीजी के दाम बढ़े, जल्द होगा समस्या का समाधान
कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वर खंड्रे ने घरेलू LPG की कीमतों में बढ़ोतरी पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा भाजपा सरकार ने LPG सिलेंडर की कीमत में फिर से 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे मिडिल क्लास और गरीब लोग सदमे में हैं। यह दूसरी बार है जब उन्होंने कीमतें बढ़ाई हैं। मंत्री ईश्वर ने कहा हम सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-4 गुना बढ़ गई हैं। कमर्शियल गैस की कीमत 3000 रुपये तक पहुँच गई है। अब गरीबों और मिडिल क्लास वर्ग के लोगों का जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। भाजपा की केंद्र सरकार गरीबों और मिडिल क्लास के लोगों से पैसे वसूल रही है, अब पूरे देश के लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं, क्या यही भाजपा सरकार के 'अच्छे दिन' हैं? क्या यही है अच्छे दिन
Created On :   7 Jun 2026 3:51 PM IST








