Sanjay Singh On INDIA Alliance: AAP का इंडिया गठबंधन की मीटिंग से किनारा, संजय सिंह ने क्लियर किया पार्टी का स्टैंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगी।
यह भी पढ़े -हैदराबाद मेट्रो विस्तार को लेकर केंद्र पर बरसे रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप
अब से इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है आप - संजय सिंह
रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की सदस्य नहीं है, इसलिए अगर हम उनकी बैठक पर टिप्पणी करते हैं तो यह अच्छा नहीं है। वे आपको बताएंगे कि वे भविष्य के लिए किस तरह की रणनीति बनाने जा रहे।"
संजय सिंह के अलावा आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी गठबंधन करती है उसका मतलब खुद को मजबूत करना होता है। उनका मकसद देश को मजबूत करना नहीं होता है। कल भी हमने देखा कांग्रेस देश के युवाओं के खिलाफ खड़ी रही, जो पार्टी देश के युवाओं के खिलाफ खड़ी हो उसके साथ हम कैसे खड़े हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -मुंबई के दहिसर में 'सुविधा केंद्र' का उद्घाटन, झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा नया आधार पीयूष गोयल
आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
आप नेता ने आगे कहा, "हाल ही में हमने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कैसे चुनाव नतीजों के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने अपने अलायंस पार्टनर की पीठ में छुरा भोंका। हमने देखा कि कैसे हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस का बीजेपी के साथ डायरेक्ट फाइट में क्या हश्र हुआ है। देश में कहीं भी कांग्रेस बीजेपी के साथ डायरेक्ट फाइट में हराने में सक्षम नहीं है।"
इतना ही नहीं, बल्कि प्रियंका कक्कड़ ने ये भी कहा, "हम लोकसभा चुनाव के बाद से कह रहे हैं कि अब हम कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हमने देखा कि किस तरह दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए चुनाव लड़ा और ये बात उनके दिल्ली अध्यक्ष खुलकर स्वीकार की। अब कांग्रेस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।"
Created On :   8 Jun 2026 12:19 AM IST








