INDIA Bloc Meeting: केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की मीटिंग कल, कांग्रेस, सपा समेत 23 पार्टी होंगी शामिल

केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की मीटिंग कल, कांग्रेस, सपा समेत 23 पार्टी होंगी शामिल
विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन 2029 में आगामी विधानसभा चुनाव और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर सोमवार को बैठक करने जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन 2029 में आगामी विधानसभा चुनाव और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर सोमवार को बैठक करने जा रहा है। दिल्ली के संविधान क्लब में इंडिया गठबंधन के नेता मीटिंग में शामिल होंगे। इस बैठक में विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने और केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा होगी।

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक कल

इंडिया गठबंधन की इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत, एनसीपी (शरद गुट) के नेता सुप्रिया सुले समेत 23 राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

वहीं, इंडिया गठंधन में शामिल रहे एमके स्टालिन की डीएमके बैठक में शामिल नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल डीएमसी ने खुद को बैठक से अलग रखा है। डीएमसी ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का फैसला किया है।

बता दें, इंडिया गठबंधन के बैठक की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में जयराम रमेश ने बताया कि INDIA जनबंधन की बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन वे मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली का समान रूप से विरोध करते हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान पोस्ट में जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां लाखों लोगों के मतदान अधिकारों को प्रभावित कर रही हैं, संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं, जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं, लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं और निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों के अनुरूप नहीं है और इससे निवेश का माहौल प्रभावित हुआ है। भारत की तरह INDIA जनबंधन अपनी विविधता के साथ एकजुट होकर खड़ा है।

Created On :   7 Jun 2026 11:25 PM IST

Tags

Next Story