Bihar Politics: AIMIM के पांचों विधायकों ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, इन मूलभूत समास्याओं पर की चर्चा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से AIMIM के पांचों विधायकों से मुलाकात की। उनके अलावा उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मिले। ये औपचारिक मुलाकात विधानसभा में हुई। इस प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख उद्देश्य सीमांचल इलाके का विकास करना है। और इससे जुड़े मुद्दे उन्होंने सरकार के सामने रखे। यह मुलाकात विधायक दल के नेता अख्तरुल ईमान के नेतृत्व में हुई थी।
यह भी पढ़े -'मेरे फोन को 9 बजे से लेकर रात के 1.30 बजे तक...' तेज प्रताप यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें, समर्थक ने लगाए ये गंभीर आरोप
इन समस्याओं पर की चर्चा
विधायकों ने बताया कि सीमांचल के जिलों में अभी भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई समस्याएं मौजूद है। इन्हें दूर करने के लिए मांग की गई कि इन सभी जिलों में के लिए एक खास योजना बनाई जाए ताकि इन इलाकों में संतुलित विकास संभाव हो सके।
AIMIM विधायक ने सीएम की खुलकर की तारीफ
इस मुलाकात के बाद AIMIM विधायक मुर्शीद आलम ने मीडिया से चर्चा और इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार उनके राजनीतिक गुरु हैं। उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए सीएम की बड़ी भूमिका रही है। उनका आगे कहना है कि नीतीश कुमार ने उन्हें 2014 में जेडीयू में शामिल कराया था और उनसे ही राजनीतिक काम करने का मौका मिला था।
मुर्शीद आलम ने बताया कि वह आज भले ही AIMIM पार्टी में शामिल है, लेकिन हमेशा से नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और उनके काम करने की शैली से प्रेरणा मिली है। उनका यह भी कहना है कि वह एहसान फरामोश नहीं है और नीतीश कुमार के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे।
Created On :   8 Dec 2025 9:59 PM IST












