Bihar Chunav 2025: राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के आवास को भीड़ ने घेरा, वर्तमान विधायक के खिलाफ किया जोरदार हंगामा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ रही है। एक तरफ, नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है तो दूसरी ओर, पार्टी कार्यकर्ताओं में अपने इलाके के नेता को लेकर विरोध किया जा रहा है। यह सबसे ज्यादा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में देखने को मिला है। आज शनिवार को एक बार फिर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास का घेराव किया गया। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने राजद विधायक सतीश कुमार के खिलाफ मोर्च खोल दिया है। उन्होंने जमकर हंगामा किया और कहा कि चोर विधायक नहीं चाहिए।
जनता में इस बात का आक्रोश
मखदुमपुर इलाके से आए सैकड़ों लोगों ने अचानक आरजेडी चीफ के घर के अंदर घुस गए और वर्तमान विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस दौरान आरोप लगाया कि सतीश कुमार ने अपने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवाए हैं और जनता की समस्याओं की अनदेखी करते रहे हैं। इसी कारण से उन्हें दोबार टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। भीड़ ने पार्टी सुप्रीमो और पूर्व सीएम से स्पष्ट कह दिया कि आरजेडी ने अगर सतीश कुमार को टिकट दिया तो वह इसका विरोध करेगी। लोगों ने कहा कि पार्टी ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में उतारे, जो जनता की भलाई के लिए काम करे। इसी के साथ सतीश कुमार को चोर विधायक बताया।
बिहार में कब होंगे चुनाव?
राज्य के चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर और नवंबर 2025 के बीच पूरी कर ली जाएगी। जो प्रदेश की 243 विधानसभा सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस वक्त बिहार के दौरे पर है। वे जहां पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में चुनाव करने की तारीखों की घोषणा हो सकती है।
Created On :   4 Oct 2025 7:08 PM IST