Bihar Politics: 'हिंदू भाई सिर्फ हिंदु की दुकान...' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

हिंदू भाई सिर्फ हिंदु की दुकान... केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
  • बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान
  • गोतिया की दुकान से ही सामान खरीदें
  • रोहिंग्या मुसलमानों को चुन-चुनकर भारत से निकालेंगे बाहर

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। इस बीच राजनीतिक पार्टियां लगातार जनसभाएं कर रही है। बीजेपी नेता और केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू भाई सिर्फ हिंदु की दुकान से ही सामान खरीदें। मांस खाने वाले पहले यह तय कर ले कि यह झटका का है या फिर हलाल का। ये बयान उन्होंने बीते सोमवार को पूर्णिया के बनमनखी में दिया था। जो अब सामने आया है।

गोतिया से सामान खरीदें

बीजेपी नेता ने कहा, "आप मेरी एक बात मानोगे। आप दुकान से जो सामान खरीदेंगे, इसे अपने भाई और गोतिया से खरीदें।" उन्होंने आगे जनता से पूछा कि भाई, "गोतिया का मतलब जानते हैं न आप?" तो इस पर भीड़ ने कहा, "हां, हिंदू।" उनके इस बयान के बाद अब राजनीति गरमा सकती है।

इस कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर भी तीखा हमला किया। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि हमारी अगली सरकार बनते ही बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को वापस उनके देश भेज दिया जाएगा। साथ ही कहा कि उनको चुन-चुनकर भारत से बाहर निकाल दिया जाएगा।

मैं मांस खाता हूं

गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं मांस खाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों में से कौन-कौन मांस खाता है? जो खाते हैं वह हाथ उठा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "कल रात एक नेता खुद अपने हाथों से मांस बनाकर ले आए। खाने से पहले उनसे मैंने पूछा ये झटका है, या मियां जी वाला हलाल है? उसने कहा हलाल ही है। मैंने इसे खाने से साफ मना कर दिया।" बीजेपी नेता कहा कि हमारे यहां पर दुर्गा पूजा के समय बलि देने की प्रथा है। हिंदू लोगों को बलि देने वाली प्रथा का मांस खाना चाहिए। हलाल की नहीं खाना चाहिए।

Created On :   28 Aug 2025 1:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story