Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, चार बार के विधायक रहे इस नेता ने आरजेडी का थामा दामन

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया तीखा हमला
- बोगो सिंह को 333 वोटों से मिली था हार
- बीजेपी केंद्रीय मंत्री को लेकर बोगो सिंह ने की ये टिप्पणी
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एसआईआर और देश में वोट चोरी मुद्दे के बाद जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। बेगूसराय की मटिहानी विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने पार्टी छोड़ दी है और अब लालू यादव की पार्टी आरजेडी का दामन थाम लिया है। ये जानकारी उन्होंने खुद मंगलवार को बेगूसराय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है।
नीतीश कुमार पर लगाए ये आरोप
नरेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं आरजेडी के सिपाही की तरह काम करूंगा। आज से मैं पूरी तरह पार्टी (आरजेडी) के लिए हूं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया और कहा कि मैं जेडीयू के लिए ईमादारी से काम कर रहा था, मगर पिछले पांच सालों से पार्टी ने मेरी सुध नहीं ली है क्योंकि में चुनाव में सिर्फ 333 मतों से हार गया था। इसके बाद से मैं कई बार नीतीश कुमार से मिलने के लिए भी गया था, लेकिन उन्होंने ने मुझे कभी तरजीह नहीं दी। इससे मेरे दिल को बहुत बड़ा झटका लगा है।
पूर्व विधायक ने कहा, "चुनाव के बाद भी जिस तरह से क्षेत्र की जनता ने मुझे अथाह प्यार और आशीर्वाद दिया उसे मैं भुला नहीं सकता हूं। आज मटिहानी की जनता को एक सच्चे सेवक की जरूरत है ना कि किसी प्रिंस कुमार की जरूरत है। मैं पुनः क्षेत्र का बेटा बनकर सेवा की लिए जाऊंगा।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर कही ये बात
नरेंद्र कुमार ने बीजेपी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा, "उनकी क्या हैसियत हो गई है किसी से छुपा नहीं है। जिस वक्त मैंने उन्हें भरी सभा में कहा था कि आप चार लाख से अधिक मतों से जीतेंगे और वे सवा चार लाख मत से जीते। इस बार 70 हजार वोट से जीते। इसी से अंदाजा होता है कि उनका क्या हाल है?"
दरअसल, बोगो सिंह ने पार्टी छोड़ने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। दोनों की तस्वीरें साथ आने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। इससे नीशीत कुमार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि आगामी दो से तीन महीनों में राज्य के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
Created On :   19 Aug 2025 7:56 PM IST