बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सस्पेंस के बीच, कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की जारी हुई लिस्ट, जानें किसे कहां से मिल सकता है मौका?

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सस्पेंस के बीच, कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की जारी हुई लिस्ट, जानें किसे कहां से मिल सकता है मौका?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। इस बीच महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, अटकले हैं कि आने वाले दिनों में महागठबंधन में शामिल प्रमुख दल कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी। सूत्रों की मानें तो, कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट में कुटुंबा से राजेश राम को टिकट दिया जा सकता है। जबकि, भागलपुर से अजीत शर्मा पर पार्टी भरोसा जता सकती है। वहीं, बेगूसराय से अमिता भूषण, किशनगंज से इजहारुल हुसैन को मैदान में उतारने की अटकलें हैं।

यह भी पढ़े -पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के बीच बढ़ रहा तनाव, इस वजह से मुनीर की पकड़ हो रही ढीली

कांग्रेस में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

माना जा रहा है कि कांग्रेस की संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में कदवा से शकील खान, महाराजगंज से विजय शंकर दुबे, खगड़िया से छत्रपति यादव को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है। बक्सर से मुन्ना तिवारी को टिकट दिया जा सकता है। इसके साथ ही औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

  1. कुटुंबा - राजेश राम
  2. भागलपुर - अजीत शर्मा
  3. कदवा - शकील खान
  4. महाराजगंज - विजय शंकर दुबे
  5. खगड़िया - छत्रपति यादव
  6. बक्सर - मुन्ना तिवारी
  7. राजापाकड़ - प्रतिमा दास
  8. करगहर - संतोष मिश्रा
  9. जमालपुर - अजय कुमार सिंह
  10. राजपुर - विश्वनाथ राम
  11. औरंगाबाद - आनंद शंकर सिंह
  12. अररिया - अबिदुर रहमान
  13. किशनगंज - इजहारुल हुसैन
  14. बरबीघा- गजानंद शाही
  15. कहलगांव- प्रवीण कुशवाहा
  16. वजीरगंज- शशि शेखर
  17. बाढ़- सत्येंद्र बहादुर
  18. टेकारी- अशोक गगन
  19. चैनपुर- प्रकाश कुमार सिंह
  20. अमरपुर- जितेंद्र सिंह
  21. गया- मोहन श्रीवास्तव
  22. हिसुआ- नीतू कुमारी
  23. सिकंदरा- बंटी चौधरी
  24. सुल्तानगंज- आनंद माधव/ललन कुमार
  25. लखीसराय- अमरेश कुमार अनीश
  26. वाल्मीकि नगर - राजेश सिंह
  27. नरकटियागंज- विनय वर्मा
  28. बेतिया - मदन मोहन तिवारी
  29. चनपटिया - अभिषेक रंजन
  30. रीगा - अमित टुन्ना
  31. बेनीपट्टी - भावना झा
  32. कसबा - आफाक आलम
  33. मनिहारी- मनोहर प्रसाद
  34. प्राणपुर - तौकीर आलम
  35. बेगूसराय- अमिता भूषण
  36. सोनबरसा - तमि ऋषिदेव
  37. हरनौत - कुंदन गुप्ता
  38. गोपालगंज- आसिफ गफूर
  39. बेनीपुर - मिथिलेश चौधरी
  40. बगहा - जयमंगल सिंह
  41. कोढ़ा - पूनम पासवान
  42. नौतन - अमित गिरी/ यादवेंद्र यादव

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सस्पेंस बरकार

बता दें, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर से अब तक पेंच सुलझ नहीं पाया है। दरअसल, गठबंधन में शामिल दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस 65 सीटों की मांग कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे।

Created On :   15 Oct 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story