लोकसभा चुनाव 2024: बृजभूषण शरण सिंह पर भारी पड़ी पहलवानों की नाराजगी, बीजेपी से टिकट कटा, बेटे करण भूषण सिंह को बनाया उम्मीदवार

बृजभूषण शरण सिंह पर भारी पड़ी पहलवानों की नाराजगी, बीजेपी से टिकट कटा, बेटे करण भूषण सिंह को बनाया उम्मीदवार
  • कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा
  • इस सीट से भाजपा ने करण भूषण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया
  • भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप को टिकट दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तरप्रदेश की कैसरगंज सीट पर चले लंबे सियासी मंथन के बाद भाजपा ने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटा। इस सीट पर भाजपा आलाकमान ने बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। दरअलस, भाजपा ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की 17वीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में भाजपा ने कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह पर उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट सौंपा है। इसके अलावा यूपी की चर्चित सीटों में से एक रायबरेली सीट पर पार्टी ने दिनेश प्रताप को प्रत्याशी घोषित किया है।

उत्तरप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं

कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और मौजूद सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। करण भूषण का जन्म साल 1990 में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह डबल ट्रैप शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने फैजाबाद स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीबीए और एलएलबी में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में जाकर की। वहां पर उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। करण भूषण सिंह उत्तरप्रदेश के कुश्ती संघ के अध्यक्ष औकर सहकारी ग्राम विकास बैंक (नवाबगंज, गोण्डा) के अध्यक्ष हैं। वह कैसगंज सीट से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

भाजपा विधायक है बड़े भाई

इस साल के जनवरी महीने में करण भूषण सिंह को उत्तरप्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद अब वह कैसरगंज सीट से चुनाव मैदान में हैं। बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और उनके बड़े भाई प्रतीक भूषण सिंह भाजपा के विधायक हैं।

Created On :   2 May 2024 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story