MP Politics: बीजेपी नेता प्रज्ञा ने कहा विधर्मी मंदिर के पास प्रसाद बांटते मिले तो करो ठुकाई, उनसे न प्रसाद खरीदें न बेचने दें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल की पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल के छोला मंदिर इलाके में आयोजित दुर्गावाहिनी के पथ संचलन समारोह में पहुंची, जहां उन्होंने कहा कि अगर कोई विधर्मी मंदिरों के पास प्रसाद बांटते हुए मिले तो उसकी ठुकाई करो। नवरात्रि में ऐसे कई ग्रुप बनाकर इन विधर्मियों को खोजना पडे़गा। विधर्मियों से हम प्रसाद नहीं खरीदेंगे। न उनको बेचने देंगे और ना ही मंदिर में आने देंगे।
ये दुर्गाएं आज भोपाल में पथ संचलन कर ये संदेश देने जा रहीं हैं कि कहीं भी किसी बालिका या सनातनी बहन को जरूरत है तो हम उसके साथ हैं। अपने साथ उसे लेने को तैयार हैं। भगवाधारी होकर ये संदेश देंगी कि हम अपने देश के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार हैं। भगवा को आतंकवाद कहकर देश को दुनिया में बदनाम करने वालों को जवाब मिल गया है। उन्होंने कहा वो दिन मत लाइए कि हमारे देश की सहिष्णुता खत्म हो । जिस दिन आतताई बनने का प्रयास करेंगे उस दिन हमारी दुर्गाएं और भारत माता की संतानें चुप नहीं बैठेंगी। मुंहतोड़ जवाब देंगी।
भोपाल में मैंने बहुत देखा वे लव जिहाद करते हैं। लव और प्यार तो उनके अंदर होता नहीं, क्योंकि पीढ़ियों से नहीं सिखाया। उनके अंदर अत्याचार, व्यभिचार, वासनाएं होतीं हैं। मातृ शक्ति संकल्प ले कि हम अपने घरों में कभी विधर्मियों को नहीं आने देंगे। जो लोग उनके चंगुल में फंसे हैं, उन्हें बाहर लाएंगे। ये छोटे-छोटे संकल्प समाज को सुरक्षित करने के लिए बहुत बडे़ हैं। प्रज्ञा ने कहा ये हमारे साथ धोखा करते हैं। छल करके हमारे साथ प्यार और शादी का नाटक करते हैं। हम सिर्फ अपनी सुरक्षा का संकल्प ले लें कि हम विधर्मियों के हाथ का न कुछ खाएंगे और न उनके यहां कुछ खरीदेंगे।
पूर्व सांसद ने कहा धर्म तो एक है वो है सनातन धर्म। बाकी तो मत और पंथ हैं। बदलने के लिए एक और धर्म होना चाहिए। बदलने के लिए हमें तमाम धर्म की आवश्यकता पड़ती है लेकिन, धर्म और कोई है ही नहीं।धर्म तो सिर्फ सनातन है। जो जिस धर्म में हैं वही सनातनी है। जो धर्म में है वो धर्मी और जिसने धर्म छोड़ा वो विधर्मी। प्रज्ञा ने कहा भगवा को आतंकवाद कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा चुका है। प्रज्ञा ने कहा आपको अपने घरों में हथियार रखना चाहिए। क्योंकि, जब हमारी बेटियों-बहनों को घरों में से उठाकर उनके टुकड़े करके रोड पर बिखेर दिए जाते हैं तो हमारे अंदर बहुत पीड़ा होती है।
ठाकुर ने किसी का नाम लिए बगैर कहा ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया गया जो पेरिस में अपने कपड़े धुलवाने के लिए भेजता था अंग्रेजों की चाटुकारिता करता था। अंग्रेजी महिलाओं के समक्ष नतमस्तक होता था।न चरित्र से अच्छा न चाल से अच्छा और न नेतृत्व अच्छा। ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री बनाकर हमारे देश से कुठाराघात किया। तमाम वर्षों की स्वतंत्रता के बाद उन्हीं नीतियों के कारण हम उस कगार पर पहुंचे हैं जहां हमारे देश के कई देश बना दिए गए।
Created On :   28 Sept 2025 11:58 PM IST