एमपी चुनाव 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' से 60 लाख लोगों से संपर्क

मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से 60 लाख लोगों से संपर्क
  • भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' से 60 लाख लोगों से संपर्क
  • इसी साल मध्य प्रदेश में होंगे चुनाव
  • कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगा एमपी में होगा महामुकाबला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के जरिए आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। अब तक यात्राओं ने लगभग 60 लाख लोगों से संपर्क साधा है।

राज्य में पांच स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा 22 सितंबर तक चलेगी। समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे।

राज्य में निकल रही जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर मंगलवार को प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जन आशीर्वाद यात्राओं की समीक्षा की गई।

राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रदेश चुनाव प्रभारी ने यात्रा की समीक्षा की है। राज्य में यात्रा को अभी तक ऐतिहासिक सफलता मिली है। हमारे केंद्रीय और राज्य के नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्राओं के दौरान एक दिन में कई सभाएं हो रही हैं।

भूपेंद्र सिंह ने जन आशीर्वाद यात्राओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि यात्रा में 11 सितंबर तक 60 लाख लोगों से संपर्क हो चुका है। हमारा लक्ष्य सभी मतदाता तक पहुंचना है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Sep 2023 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story