BMC Mayor: BJP ने बीएमसी महापौर प्रत्याशी का किया ऐलान, उद्धव गुट ने चयन को लेकर किया बड़ा दावा

BJP ने बीएमसी महापौर प्रत्याशी का किया ऐलान, उद्धव गुट ने चयन को लेकर किया बड़ा दावा
मुंबई महानगरपालिका के मेयर को लेकर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) में मंथन किया गया। इसके बाद अब इस पद के लिए बीजेपी ने रितु तावडे को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई महानगरपालिका के मेयर को लेकर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) में मंथन किया गया। इसके बाद अब इस पद के लिए बीजेपी ने रितु तावडे को महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। इस पर शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बीएमसी चुनाव में उनकी पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मराठी लोगों का भारी समर्थन मिला है। इसकी वजह से बीजेपी ने मुंबई महापौर के लिए एक मराठी व्यक्ति का चयन करना पड़ा।

बीजेपी मेयर प्रत्याशी पर क्या बोले?

संजय राउत ने मुंबई मेयर पद के लिए बीजेपी द्वारा रितु तावडे (53) घोषित किए जाने पर कहा कि वह मूल रूप से कांग्रेस पार्टी से आती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी के पास अपना खुद का कोई प्रत्याशी नहीं है। उन्होंने आगे बताया, "जिस तरह से मराठी लोगों ने भारी बहुमत से शिवसेना (यूबीटी) और मनसे को वोट दिया, बीजेपी को मुंबई में एक मराठी महापौर बनाना ही पड़ा।"

मुंबई महापौर बनने के लिए रितु तावडे पूरी तरह से तैयार है। यहां पर शिवेसना (उद्धव गुट) ने अपने किसी भी उम्मीद्वार को मैदान में नहीं उतारा है। इस फैसले के बाद 40 साल बाद यहां पर सत्तारूढ़ पार्टी का उम्मीदवार पहली बार मेयर बनने जा रही है। उन्हें निर्विरोध चुने जाने से ठाकरे परिवार का बीएमसी पर 25 साल का वर्चस्व खत्म हो गया है।

RSS कसा तंज

संजय राउत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को संघ शताब्दी समारोह के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नजर आए थे, जहां पर उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से चर्चा भी की थी।

उन्होंने कहा, "क्या यह फिल्म अभिनेता सलमान खान का स्वागत था या (यह संदेश था कि) संघ व उसकी शाखाओं में मुसलमानों का भी स्वागत है?" उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संघ प्रमुख को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि जिस प्रकार से हिंदू-मुस्लिम नफरत और बदले की भावना से प्रेरित दुष्प्रचार फैलाने का काम किया जा रहा है, जिसमें संघ भी शामिल है।

Created On :   8 Feb 2026 4:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story