स्टालिन सरकार: तमिलनाडु में चुनावी आचार संहिता से पहले वैधानिक नियुक्तियों की तैयारी में DMK

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है, आगामी चुनाव को लेकर कभी भी चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान हो सकता है, इसी के साथ वहां आचार संहिता लागू हो जाएगी। लेकिन आचार संहिता लगने और विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से पहले तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने पेंडिंग पड़ी संस्थागत नियुक्तियों पर जल्द से जल्द नियुक्ति करने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार बिना देरी किए हुए सूचना आयोग, हेरिटेज आयोग और अखिल भारतीय सिविल सेवा कोचिंग सेंटर के प्रिंसिपल पदों को भरना चाहती है।
यह भी पढ़े -सीएम स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने और फंड जारी करने की अपील
डीएमके सरकार ने आयोगों और सार्वजनिक निकायों में कई महत्वपूर्ण वैधानिक पदों को भरने के प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्य सूचना आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति सरकार की पहली प्राथमिकता में है, अगले सप्ताह होने वाली चयन प्रक्रिया के जरिए दो अतिरिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। आचार संहिता से पहले दो और सदस्यों की नियुक्ति होने की उम्मीद है। प्रशासनिक या कानूनी अनुभव वाले योग्य व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए थे। जिस पर अब कमेटी फैसला लेगी।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु स्टालिन ने 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर हमला बोला, भाजपा पर राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों से डरने का आरोप लगाया
स्टालिन सरकार ने तमिलनाडु विरासत आयोग के लिए एक अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पद के लिए 18 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। महीने के अंत तक इस पर नियुक्ति हो सकती है। इसके अलावा अखिल भारतीय सिविल सेवा कोचिंग सेंटर के प्रिंसिपल की सीधी भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आपको बता दें चुनाव नोटिफिकेशन और आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रशासनिक डिसीजन रूक जाएंगे।
Created On :   8 Feb 2026 4:43 PM IST












