महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: 'मुस्लिम प्रेम सिर्फ..', RSS के कार्यक्रम में सलमान खान के शामिल होने पर संजय राउत ने मोहन भागवत पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के मौके पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने 7 फरवरी को 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शामिल हुए थे। आरएसएस के कार्यक्रम में सलमान खान के जाने के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस कार्यक्रम को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने संघ पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़े -कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी पर कसा तंज, कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में किया बड़ा दावा
संजय राउत ने मोहन भागवत पर कसा तंज
संजय राउत ने कहा कि क्या RSS का मंच सभी मुसलमानों के लिए खुला है या यह केवल सलमान खान जैसे बड़े अभिनेता तक ही सीमित है। उन्होंने पूछा कि क्या मुस्लिम प्रेम सिर्फ एक सेलिब्रिटी तक सिमट कर रह गया है, या संघ वास्तव में समावेश की नीति अपनाने जा रहा है।
संजय राउत ने कहा कि संघ के मंच पर सलमान खान को बुलाया जाना केवल एक प्रतीकात्मक कदम लगता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सलमान खान को सिर्फ उनकी लोकप्रियता और भीड़ जुटाने की क्षमता के कारण आमंत्रित किया गया। राउत ने कहा कि अगर ऐसा नहीं है, तो फिर संघ को यह साफ करना चाहिए कि क्या भविष्य में मुस्लिम समाज के अन्य लोगों के लिए भी RSS की शाखाओं और मंचों के दरवाजे खोले जाएंगे।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान रावलपिंडी में क्यों लगभग एक महीने से लागू धारा 144 की अवधि बढ़ाई गई? मेट्रो बस सेवा भी निलंबित
बीएमसी मेयर रितु तावड़े के बयान पर दी प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि एक अभिनेता को बुलाने से सामाजिक समरसता का संदेश देना पर्याप्त नहीं है। संघ को स्पष्ट करना होगा कि यह एक स्थायी सोच का हिस्सा है या सिर्फ एक इवेंट तक सीमित प्रयोग।
संजय राउत ने यह भी बताया कि उन्हें भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था, लेकिन पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रमों के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश में हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच जिस तरह का तनाव और विभाजन देखने को मिल रहा है, उसमें RSS की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ट
संजय राउत ने बीजेपी की नवनिर्वाचित बीएमसी मेयर रितु तावड़े के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। रितु तावड़े ने कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता मुंबई से बांग्लादेशियों को बाहर निकालना होगी। इस पर राउत ने कहा कि बीजेपी नेता यह दावा कर रहे हैं कि वे मुंबई में बांग्लादेशियों को नहीं रहने देंगे, जबकि इसकी शुरुआत पहले ही बालासाहेब ठाकरे कर चुके थे। राउत ने आगे सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में हजारों हिंदुओं को सड़कों पर मारा जा रहा है और उनके घर जलाए जा रहे हैं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं और इस मुद्दे पर खुलकर बयान क्यों नहीं दे रहे हैं।
Created On :  
