Bihar Politics: 'बेरोजगारों को अब मिलेगा रोजगार' केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के विजन का जिक्र करते हुए बजट पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बजट 2026-27 को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी ) बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपने-अपने इलाकों में बजट पर पीसी संबोधन के लिया दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने इस साल के पेश हुए बजट पर कहा कि पिछले साल की तुलान में इस साल 7.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही MSME डिपार्टमेंट में भी वृद्धि बताई है, जिसके जरिए बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़े -16वें वित्त आयोग की सिफारिशों से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा दीर्घकालिक असर मुख्यमंत्री सुक्खू
आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना
जीतन राम मांझी ने कहा कि कृषि के बाद अब MSME विभाग भी सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ है। पीएम आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़ते जा रहे हैं, जिसे एक ध्रवतारा बताया है। वहीं, उन्होंने पीएम मोदी के विजन 2047 को लेकर कहा कि तब तक मोदी की सरकार बनी रहेगी। इस दौरान भारत तीसरी अर्थव्यस्था बन जाएगा। उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि ये लोग हांस रहे है, लेकिन पीएम ने 2047 तक आत्मनिर्भर देश की परिकल्पना की है।
यह भी पढ़े -चॉकलेट देने के लिए नहीं हैं पैसे? तो इन आइडियाज की मदद से इस दिन को बना दें खास, यहां देखें टिप्स
नेहरू और इंदिरा की आबादी समस्या पर दी प्रतिक्रिया
उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के आबादी वाले समस्या मामले में प्रतिक्रिया दी है। नेहरू ने ईरान और भारत में इंदिरा ने आबादी को ही समस्या बताया था। इस पर पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत की जनसंख्या कोई बोझ नहीं है, बल्कि देश की ताकत बनी है। उन्होंने केंद्रीय बजट की विशेषताओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले कई ऐसे कानून बनाए गए थे, जिनका उपयोग नहीं हो सका था। इस वजह से कानून की किताबें मोटी होती जा रही थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने उन्हें पहले से सरल कर दिया है, जिससे जीवन को सुगमता बढ़ाने का काम किया है।
Created On :   8 Feb 2026 8:01 PM IST












