BSP MLA Umashankar Singh Death: रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से गई जान, सपा से लेकर तक BJP ने जताया शोक

रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से गई जान, सपा से लेकर तक BJP ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के बलिया के रसड़ा से विधायक और बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त को निधन हो गया।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया के रसड़ा से विधायक और बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। साल 2022 में हुए चुनाव में उमाशंकर विधायक बने। बसपा से उमाशंकर इकलौते नेता थे, जो अपनी पार्टी के टिकट पर चुना व जीत पाए थे। इसके बाद वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे।

सपा ने एक्स पर पोस्ट में जताया शोक

उमाशंकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बसपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें पार्टी ने लिखा, "बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, अत्यंत दुखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !"

बीजेपी सांसद नीरज शेकर ने एक्स पर किया पोस्ट

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए जो योगदान दिया, उसे सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।"

Created On :   5 Aug 2026 11:19 PM IST

Tags

Next Story