Centenary Celebrations of RSS: CJI गवई की मां RSS के कार्यक्रम में होगी शामिल, चीफ गेस्ट का न्योता मिलने पर क्या बोले डॉ. राजेंद्र गवई?

CJI गवई की मां RSS के कार्यक्रम में होगी शामिल, चीफ गेस्ट का न्योता मिलने पर क्या बोले डॉ. राजेंद्र गवई?
इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही कमलताई गवई के बेटे डॉ. राजेंद्र गवई ने सफाई देते हुए कहा कि राजनीति और व्यक्तिगत संबंध अलग होते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई की माता कमलताई गवई को विजयादशमी के कार्यक्रम का न्योता मिला है। इस उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह समारोह महाराष्ट्र के अमरावती में 5 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें आरएसएस ने निमंत्रण पत्र भेजा था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही कमलताई गवई के बेटे डॉ. राजेंद्र गवई ने सफाई देते हुए कहा कि राजनीति और व्यक्तिगत संबंध अलग होते हैं।

सीजेआई गवई के भाई ने आमंत्रण पत्र को लेकर कही ये बात

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीजेआई के भाई डॉ. राजेंद्र गवई ने बताया, "मेरी मां को 5 अक्टूबर को अमरावती में आयोजित होने वाले आरएसएस के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 5 तारीख को होने वाला यह कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम नहीं है। मुख्य विजयादशमी कार्यक्रम 2 अक्टूबर को नागपुर में आयोजित किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे बताया, "व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध अलग-अलग होते हैं। हम किसी भी मामले में अपनी विचारधारा को पीछे नहीं छोड़ते हैं। हमारी विचारधारा मजबूत है।" 5 सितंबर, 2025 को होने वाला यह कार्यक्रम आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा है, इसकी स्थापना 1925 में केबी हेडगेवार ने नागपुर में की थी। जिसे संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक बताया जा रहा है।

कौन है कमलताई गवई के पति?

इस आधिकारिक निमंत्रण पत्र में सीजेआई गवई की माताजी को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। आपको बता दें कि वह पूर्व राज्यपाल और विदर्भ में रिपब्लिकन एवं आंबेडकरवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता दिवंगत आर.एस. गवई की पत्नी हैं। आर.एस. गवई ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति, दीक्षाभूमि के अध्यक्ष पद पर काम किया है। वर्तमान में राजेंद्र गवई इस समिति के सदस्य भी है।

समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (1 अक्टूबर, 2025) को संगठन के शताब्दी वर्ष के समारोह की पूर्व संध्या पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की उपस्थिति में स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करने वाले हैं।

Created On :   30 Sept 2025 3:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story