तेलंगाना: सीएम ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद की सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा, बीजेपी ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी बीजेपी के निशाने पर आ गए है। दरअसल सीएम रेड़्डी ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है। तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बंटोरने के लिए सीएम ने ये फैसला लिया। सीएम रेड्डी के इस फैसले पर बीजेपी ने तंज कसते हुए आलोचना की। सीएम के प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने सीएम पर निशाना साधा।
हैदराबाद का नाम बदलकर वापस भाग्यनगर कर दो। अगर कांग्रेस सरकार नाम बदलने के लिए इतनी ही बेताब है, तो उन्हें कुछ ऐसा शुरू करना चाहिए जिसका सच में इतिहास और मतलब हो। हम कितने बुरे हालात में जी रहे हैं - एक तरफ #Twittertillu KCR की AI मूर्तियां बनाने में बिज़ी है, जो बिल्कुल ज़िंदा हैं, और दूसरी तरफ रेवंत रेड्डी ट्रेंड करने वालों के नाम पर जगहों का नाम बदल रहे हैं। इस बीच, अकेली पार्टी जो सच में आगे आ रही है, सरकार से सवाल कर रही है, और महाधरना के ज़रिए असली लोगों के मुद्दे उठा रही है, वह BJP है।
सीएम रेड्डी ने प्रस्ताव दिया है कि हैदराबाद में अमेरिका महावाणिज्य दूतावास जाने वाली सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा जाए। आपको बता दें अगर ऐसा होता है तो ये दुनिया में पहली बार होगा, जब किसी देश में मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति का सम्मान इस तरह से हुआ हो।
शहर के विकास में योगदान देने वाले राजनेताओं और वैश्विक कंपनियों के नाम पर भी सड़कों के नाम रखे गए हैं, हैदराबाद में भी यह परंपरा रही है ,जैसे गूगल स्ट्रीट, जो हैदराबाद में गूगल की मजबूत मौजूदगी को बताती है। इसी तरह 'माइक्रोसॉफ्ट रोड' और 'विप्रो जंक्शन' हैं। अगर ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम रखा जाता है तो यह पहली बार होगा।
Created On :   8 Dec 2025 12:43 PM IST












