लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कर रही 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी : अजय राय

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कर रही 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी : अजय राय
  • लोकसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने की शुरू
  • यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की नजर

डिजिटल डेस्क, कानपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक बार फिर इशारे-इशारे में इंडिया गठबंधन में शामिल सपा को साफ संदेश दिया है। अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है, बाकी कांग्रेस नेतृत्व जो तय करेगा, उस पर काम करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के 20 सीटें देने के बयान को नकारा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है। हमारी पार्टी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस शर्त पर नहीं, संकल्प पर चुनाव लड़ेगी। हाई कमान का निर्णय हमें मान्य होगा।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लोकसभा चुनाव में विदाई तय है। उनके विकास के नाटक का पर्दा गिर चुका है। इस बार का लोकसभा चुनाव निर्णायक चुनाव होगा। कांग्रेस संगठन दुरुस्त होगा। मुख्यमंत्री योगी की कांग्रेस के साफ होने की टिप्पणी पर कहा कि वह मुगालते में हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है, इसका पता आने वाले लोकसभा चुनाव में चल जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Oct 2023 3:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story