MP Election 2023: 'Red Zone' वाली सीटों पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, जानें विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए यह कितना फायदेमंद

Red Zone वाली सीटों पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, जानें विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए यह कितना फायदेमंद
'Red Zone' वाली सीटों पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हर उस रणनीति पर काम कर रही है, जिससे वह राज्य की सत्ता पर काबिज हो सके। कांग्रेस के दिग्गज नेता से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर एंगल पर काम कर रही है। पार्टी पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए इस बार हारी हुई विधानसभा सीटों पर भी काम कर रही है।

कांग्रेस ने बनाई रणनीति

मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में उस सीट पर भी काम करना शुरू कर दिया है, जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने ऐसी सीटों को रेड जोन घोषित कर दिया है। पार्टी का मकसद है कि रेड जोन वाली सीटों को ग्रीन जोन में बदला जाए। इसके लिए कांग्रेस के नेता इन सीटों पर डबल दम लगा रहे हैं, ताकि जीत को सुनिश्चित किया जा सके। एक तरफ जहां राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने हर बूथ पर 51 परसेंट वोट शेयरिंग का लक्ष्य रखा है। वहीं, कांग्रेस हर सीट पर माइक्रो लोवल पर काम कर रही है।

रेड जोन वाली सीटों पर कांग्रेस मैन टू मैन मार्किंग पर काम कर रही है। इन सीटों पर पार्टी कार्यक्रर्ता हर एक मतदाता से मिलने की संपर्क करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, पार्टी की कोशिश है कि इन सीटों पर ज्यादा-ज्यादा वोटिंग हो, ताकि यहां पर वोट शेयरिंग बढ़ सके। रेड जोन वाली सीटों पर मतदाताओं को घर से वोटिंग प्वाइंट पर पहुंचाने के लिए टीम काम करेगी। रेड जोन वाली सीटों पर कांग्रेस ने हर एक कार्यकर्ताओं को 50-50 मतदाताओं से संपर्क बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के कई बड़े नेता इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अगले महीने MP में चुनाव

बता दें कि, 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। अगले महीने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। सर्वे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। इसलिए दोनों पार्टी चुनावी जंग को जीतने के लिए जी-जान से लगी हुई है।

Created On :   18 Oct 2023 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story